सुहवल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में अज्ञात चोरों द्वारा दो वाहनों की बैटरी चुराने का मामला सामने सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक रमवल प्रधान पति जमालुद्दीन खान ने बुद्धवार को सुहवल थाना में तहरीर देकर बताया कि बीते 2-3 फरवरी की रात 11 से 1 बजे बीच अज्ञात चोरों ने गांव के पंचायत भवन के स्ट्रीट लाइट की बिजली काट कर पंचायत भवन में खड़े कूड़ा ढोने वाले टोटो वाहन की बैटरी चुरा ले गए।
वहीं दूसरी घटना में सुहवल थाना क्षेत्र के सोनवाल गांव निवासी संतोष सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते 3 फरवरी की देर रात हमारे घर के बाउंड्री से मेरे न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की बैटरी को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। 4 फरवरी की सुबह सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर चली गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि पीड़ितों के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।










