डीएम की अध्यक्षता में जमानियां तहसील में कल होगा मुख्य समाधान दिवस का आयोजन

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील जमानियां में दिनांक 03 फरवरी, 2024 शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न किया जायेगा एवं सम्बन्धित अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि अपनी समस्या हेतु तहसील दिवस में ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति पहुँचे, जिससे की समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *