भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार की चौकी पुलिस ने ने सोमवार की भोर एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

स्टेशन चौकी पुलिस के उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए वह पुलिस टीम के साथ बरूइन नहर चौराहे के पास चेकिंग रहे थे, तभी करीब रात 3:55 बजे संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक से 10.568 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः हरिओम जायसवाल (24), निवासी चकजैनब, थाना बरेसर तथा शिवकुमार (45), निवासी मुबारकपुर गंगौली, थाना कासिमाबाद बताया। दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *