15 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने राजन बिंद निवासी सैदाबाद व एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए गये तहरीर में बताया कि बीते 26 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे दो अज्ञात लोग आए और बहला फुसला कर मेरी पुत्री को साथ में लेकर चले गये। काफी खोजबीन के बाद पता चला है कि सैदाबाद गांव का रहने वाला राजन बिंद के पास है। मेरी पुत्री अभी नाबालिक है, जो कक्षा 9 में पढ़ती है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *