जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे प्राइमरी स्कूल के पास दो भाइयों को कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया।
कसेरा पोखरा गांव निवासी अंबिका बिंद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र हरेन्द्र व सूरज प्राइमरी स्कूल के तरफ अपने मित्र से मिलने गए थे, तभी गांव के ही सोनू पुत्र रामप्रसाद यादव, ब्रिजेश पुत्र बुदुल यादव, बिट्टू पुत्र हाकिम यादव सहित अन्य लोगों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिए और जाते समय थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिए।
मारपीट की घटना में पुत्रों को गंभीर चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।










