60 पाउच देशी शराब के साथ बिहार के दो अभियुक्त गिरफ्तार

दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग अलग स्थानों से बिहार के दो युवकों को 60 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक हरिमाधव पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को वह क्षेत्र में गश्त पर थे तभी मुखबिर की सूचना पर रक्सहाँ बाईपास चौराहा के पास से आशुतोष सिन्हा (24 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार सिन्हा निवासी ग्राम रामगरिया थाना टाउन जिला आरा भोजपुर बिहार को 30 पाउच ब्ल्यू लाईम देशी शराब के साथ पकड़ लिया गया।

वहीं दूसरी तरफ उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार की रात रक्सहाँ बाईपास चौराहा से पहले नहर पटरी सड़क पर राहुल कुमार पटेल (21) पुत्र राजू प्रसाद निवासी ग्राम रामगरिया थाना टाउन जिला आरा भोजपुर बिहार को 30 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ पकड़ लिया। बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *