निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

जमानियां (गाजीपुर)। निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी परिसर में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम बैच का सोमवार को शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बीआरसी के सभागार में बीते 19 अगस्त से ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक कुल 500 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कहा कि यह अंतिम बैच है जिसमें लगभग 50 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 534 शिक्षक इस प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे और अपने अपने विद्यालय को निपुण करने में सहायता करेंगे।

इस प्रशिक्षण में अरविंद कुमार सिंह, अखिलेश गिरी, सुरेश सौरभ, अम्बरीष कुमार सिंह एवं प्रतिभा सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *