जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव निवासी सुधीर सिंह ने विपक्षियों पर मारपीट कर घायल करने व मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस ने मनीष कुमार, अर्चना व सविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि मैं अपने चरी के खेत में चरी काटने गया था। तभी विपक्षी खेत पर आकर गाली गलौज देने लगे जब मैने इस बात का विरोध किया तो मुझे मारने पीटने लगे। किसी प्रकार मैं जान बचाकर भागा तो मेरी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिये और बोले कि खेत में दुबारा आये तो जान से मार कर फेंक देगे।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।










