लटिया महोत्सव को लेकर एसडीएम व सीओ ने लिया कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

जमानियां (गाजीपुर)। सम्राट अशोक क्लब भारत की ओर से आगामी 2 फरवरी को होने वाले लटिया महोत्सव कार्यक्रम को लेकर बुद्धवार की दोपहर आयोजक मंडल के साथ एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ रामकृष्ण तिवारी व कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने सम्राट अशोक का लाट व कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

एसडीएम ने आयोजक मंडल से किए जा रहे तैयारियों की जानकारी ली। आयोजकों ने बताया कि 2 फरवरी को कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भारी भीड़ जुटी रहती है। अशोक स्तंभ परिसर स्थित लाट पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होता है।इसके बाद सभा स्थल पर भारी भीड़ होती है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की जरूरत पड़ती है। इसे लेकर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि पुलिस बल व पीएससी तैनात की जाएगी, आयोजक मंडल भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करे।

सम्राट अशोक क्लब भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुंगतो सोसाइटी कोरिया के संस्थापक पूज्य भंते पोमन्यून सुनीम होंगे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. भिवखु नन्द रतन महाथेरो पूर्व राज्यमंत्री व अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ होंगे। धम्म मार्गदर्शक पूज्य धम्मगुरु भंते धम्मसरण तथा पूज्य भंते धम्मदीप चेयरमैन कोरिया इंडिया फ्रेंडशिप रिलेशन एसोसिएशन भी भाग लेंगे।कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा। जिसमें शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *