बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सिलेंडर व बाइक पर किया हांथ साफ

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के काली मंदिर के पास महीनों से बंद पड़े एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नं 17 काली मंदिर पटखौलीया निवासी संतोष राय पुत्र स्व. सुखराम राय ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहकर रायपुर छत्तीसगढ़ में काम करते हैं। करीब एक वर्ष बाद अपनी माँ शारदा देवी के साथ रविवार की सुबह 9 बजे काली मंदिर के पास बने अपने घर पहुँचा तो देखा कि मुख्य दरवाजे पर मेरे ताले के स्थान पर किसी ने दूसरा लगा दिया था।

ताला तोड़कर घर के अंदर गया तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था, चोरी की आशंका होने पर अन्य कमरों की जांच किया तो देखा कि अज्ञात चोरों ने घर से 2 गैस सिलेंडर व एक हीरो होंडा पैसन मोटरसाइकिल, कुछ बर्तन व अनाज की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *