चोरों ने तीन दुकानों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, ढाई लाख नगद और DVR सहित सामान किया पार

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के हरपुर क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी सहित कीमती सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं दुकानदारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

चोरी की पहली घटना हरपुर महावीर मंदिर के सामने स्थित गोपाल गुप्ता की किराना दुकान की है, जहां से चोर करीब ढाई लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए। दुकानदार को घटना की जानकारी भोर में चार बजे के करीब हुई। दूसरी घटना शमशाद की किराना दुकान की है, जहां से चोरों ने पांच हजार रुपये की चोरी की। तीसरी चोरी आज़ाद स्पोर्ट्स नामक कपड़ा दुकान में हुई, जहां से कपड़े के साथ-साथ दुकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर उठा ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के उपनिरीक्षक अरुण पांडेय ने तीनों दुकानों पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। पीड़ित दुकानदारों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *