मोहम्मदपुर गांव में जमकर चले लाठी डंडे, 20 पर मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार की शाम 7 बजे दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में कोतवाली के आरक्षी आनंद सिंह के तहरीर पर दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरक्षी आनंद सिंह ने तहरीर देकर बताया की वह अपने साथी आरक्षी आयुष कुमार के साथ चीता मोबाइल ड्यूटी में देखभाल क्षेत्र दरौली चट्टी पर मौजूद था। सूचना मिली कि मोहम्मदपुर गांव में कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचा तो देखा कि दोनों पक्षों के लोग मेढ़ काटने व नाली की बात को लेकर आपस में गाली गलौज व लाठी डंडा से मार पीट कर रहे थे।

मौके पर दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयत्न किया गया किन्तु दोनों पक्ष नहीं माने बल्कि और ज्यादा उग्र होकर आपस में एक दूसरे को मार पीट करते हुए एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे। जब हम पुलिस बल उपरोक्त दोनों पक्षों को इलाज हेतु अस्पताल ला रहे थे तो रास्ते में तथा सरकारी अस्पताल परिसर में भी दोनों पक्ष आपस में गाली गलौज व हाथा पाई करते हुए मार पीट पर अमादा थे।

इस संबंध में थाना निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि बीट आरक्षी आनंद सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

प्रथम पक्ष- दीन दयाल यादव, धनराज यादव, सुदर्शन यादव, अवधेश यादव, छोटू यादव, जितेन्द्र यादव, रीना राय पत्नी संतोष राय, ललिता देवी पत्नी दीन दयाल, नागेन्द्र यादव, दीपक राय व दूसरे पक्ष के परविन्द राजभर, अजीत राजभर, रमाशंकर, पवन, तेतरी देवी पत्नी सुशील, गुड्डू राय, अरविन्द राय, शत्रुघन राय, मंगरू राय, रामअवतार राय निवासी मुहम्मदपुर

ये हुए घायल-

सुदर्शन यादव (65), सुनील (22), धनराज (35), दीनदयाल (80), अवधेश (31), ललिता देवी (60), रीना देवी (40) व दूसरे पक्ष से रमाशंकर राजभर (70), प्रवीण (35), अजित राजभर (33), अरविंद (35)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *