नगर पालिका कार्यालय में भाजपा नेत्री व वार्ड सभासद के बीच हुई मारपीट

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में भाजपा नगर मंडल प्रभारी महिला मोर्चा पुष्पा देवी व कस्बा के सभासद सचिन वर्मा के बीच बुधवार की शाम 4:30 बजे कहासुनी के बाद मारपीट हो गया। शोरगुल सुन कर चेयरमैन सहित अन्य कर्मचारी पहुंचे और समझा  बुझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

कस्बा क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला वार्ड नं 7 निवासिनी भाजपा नगर मंडल प्रभारी महिला मोर्चा पुष्पा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह नगर पालिका कार्यालय में पानी के कनेक्शन के लिए गई थी। इसी बीच सभासद सचिन वर्मा दिख गए तो उनसे वर्ष 2014 में गहने बनाने के लिए मेरे द्वारा दिए गए दस हजार रुपए वापस मांगने लगी, क्यों कि उसने ना तो गहने बनाकर दिया और ना ही मेरा रुपया वापस किया, इसी बात पर सभासद सचिन वर्मा मेरे ऊपर भड़क गया और गाली गलौज देते हुए मारपीट कर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

वहीं सभासद सचिन वर्मा ने बताया कि उक्त मामले में थाना में तहरीर दिया हूँ। षड्यंत्र के तहत मुझे बेइज्जत करने के लिए ऐसा कार्य कराया गया है। महिला पर मारने पीटने का आरोप गलत है।कोर्ट से बकाया पैसा का जवाब दे दिया हूँ। पुष्पा देवी द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद व मन गढ़ंत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *