जमानियां (गाजीपुर)। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में घूम रहे दलालों में उस वक्त हड़कंपच गया, जब स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने कुछ दलालों को पकड़ लिया और फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रुद्राकांत सिंह ने बताया कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र के कुछ निजी अस्पताल व पैथोलॉजी जांच केंद्रों के कुछ दलाल स्वास्थ्य केंद्र परिसर में घूम रहें हैं और मरीजों को गुमराह कर रहे हैं।
इस बात का संज्ञान लेते हुए बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दलालों के विरुद्ध अभियान चलाकर अनाधिकृत रूप से घूम रहे एक दलाल को पकड़ लिया गया। जिसे फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी गई।
जिसकी भनक लगते ही अन्य दलालों में हड़कम मचा हुआ है। प्रभारी रुद्राकांत सिंह ने कहा कि आगे भी लगातार अभियान चलाकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अनाधिकृत रूप से धूम रहे दलालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।










