वार्ड सभासद ने विकास कार्यों के लिए चेयरमैन को सौंपा पत्रक

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नं 22 के सभासद रजनीकांत उपाध्याय ने गुरुवार की दोपहर चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता को पत्रक सौंप कर अपने वार्ड में विकास कार्य कराए जाने की मांग की। जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया।

सभासद रजनीकांत ने पत्रक सौंप कर वार्ड में रजनीकांत के मकान से लेकर पॉलीटेक्निक स्कूल तक रोड, नाली और पाइपलाइन निर्माण, राजू उपाध्याय के मकान से बंटू सिंह तक रोड और नाली निर्माण, संतोष पाण्डेय से राजेश्वर सिंह के मकान तक सड़क व नाली निर्माण, अभिमन्यु तिवारी से अब्दुल कलाम के मकान तक सड़क और नाले का निर्माण, बेचू पांडेय से पिंटू पांडेय के मकान तक सड़क व नाली का निर्माण, भीम राम से महावीर जायसवाल के मकान तक पाइपलाइन, नाली व सड़क निर्माण तथा कमलेश्वर यादव से भीम राम के मकान तक पाइपलाइन, सड़क व नाली के निर्माण की मांग की गई है।

सभासद ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं व वार्ड में विकास कार्य कराना हमारी प्राथमिकता में है, इसके लिए जो भी संभव हो प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *