वांछित पशु तस्कर हुआ गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया किया मुखबिर की सूचना पर आज मंगलवार की दोपहर करीब 12:20 बजे क्षेत्र के फूल्ली नहर पुलिया से विवेकानन्द सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव (32 वर्ष) पुत्र रामउछाह उर्फ मन्नू यादव, निवासी ग्राम शेरपुर थाना दिलदारनगर, को हिरासत में लिया गया। विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *