जमानियां (गाज़ीपुर)। स्टेशन बाजार क्षेत्र के एनएच 24 काली माता मंदिर के पास शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने आगे चल रहे बाईक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे धुस्का गांव निवासी बाईक सवार लक्की सिंह (40) व उदय प्रताप सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार मदनपुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियों चालक बाईपास रेलवे फाटक की ओर जा रहा था। आगे बाईक सवार युवक जा रहे थे।काली माता मंदिर कर पास स्कार्पियों चालक ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद स्कॉर्पियों चालक तुरंत गाड़ी मोडकर कस्बे की ओर फरार हो गया।
दोनों घायल अपनी ट्रैक्टर बनवाकर अपनी पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। घटनास्थल पर भारी भीड जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन आधा घँटा तक एंबूलेंस नहीं पहुंचा तो स्वजन निजी वाहन से अस्पताल ले गए।
सूचना मिलने पर स्टेशन चौकी पुलिस मौके पर पहुँचे, जहां उपस्थित लोगों ने पुलिस को स्कॉर्पियों का नंबर उपलब्ध कराया है। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन चालक की तलाश कर रही है।










