दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा निवासी पत्रकार जनार्दन प्रजापति के आवास पर शुक्रवार की दोपहर विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दस समाचार पत्र वितरक कर्मयोगियों को गर्म वस्त्र वितरित किया। गर्म वस्त्र पाकर कर्मयोगी काफी प्रसन्न नजर आए। वहीं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि कर्मयोगी ठंड, गर्मी या बरसात का मौसम हो वह सुबह में ही साईकिल से अखबार वितरित कर देश विदेश सहित स्थानीय खबरों की जानकारी हम सभी को कराते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए। कोरोना काल इसका उदारण है, उस महामारी के दौर में जहां लोग अपने घरों से नहीं निकलते थे, ऐसे समय में यही समाचार पत्र वितरक कर्मयोगी अपनी जान की परवाह किए बिना देश विदेश की खबरों से हम लोगों को रूबरू कराते थे।
वहीं समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका भी कम नहीं है। यह भी क्षेत्र की समस्याओं को अपने अखबारों, चैनलों, पोर्टलों के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकार भी समाज का एक सशक्त सजग प्रहरी है। घर परिवार सहित सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी इनको करना रहता है, इसलिए यह समाज में सम्मानित होते है। इनका सम्मान भी होना चाहिए।
इस मौके पर कर्मयोगी सुखदेव प्रजापति, जनार्दन गुप्ता, जरमेश सलामु, सोनू कुशवाहा, विशाल यादव, संकल्प पटवा, गुड्डू पाल, पत्रकार शैलेंद्र चौधरी, ऐनुद्दीन, हैदर अली, प्रदीप शर्मा, रतन श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।










