कोटेदार पर लगा घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा पत्रक

जमानियां (गाजीपुर)। टोकवा गांव के ग्रामीणों ने घटतौली व उपभोक्ता स्लिप नहीं देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पूर्ति निरीक्षक राजकुमार को 138 ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की।

पूर्ति निरीक्षक को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने शिकायत किया कि कोटेदार द्वारा वर्षो से कम राशन तौला जाता है। इसकी शिकायत करने पर राशन न देने की धमकी दिया जाता है तथा उपभोक्ताओं को कम राशन देकर राशन की कालाबाजारी की जाती है। राशन का कंप्यूटराइज्ड स्लिप भी उपभोक्ताओं को नहीं मिलता है, मांगने पर कोटेदार द्वारा कहा जाता है कि यह स्लिप विभाग में जमा करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग किया कि कोटेदार के खिलाफ उचित कारवाई कर कोटे की दुकान को निरस्त किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *