महर्षि जमदग्नि ऋषि स्मारक स्थल का निर्माण इतिहास में हुआ दर्ज : रंभा दुबे

जमानियां (गाजीपुर)। महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपोभूमि के ब्लॉक तिराहा के पास चल रहे स्मारक स्थल निर्माण में हर कोई श्रमदान कर पुण्य का भागी बन रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई शहर से पहुंचे समाज सेवी रंभा दुबे,जगत नारायण तिवारी और धनंजय तिवारी द्वारा श्रमदान किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह कार्य इतिहास में दर्ज हो गया है। पूर्वजो ने जो सपना देखा था वह पूरा होता दिख रहा है। लंबे अरसे के बाद महर्षि जमदग्नि ऋषि के स्मारक स्थल के निर्माण का सपना अब साकार हो रहा है।

इस पुनीत कार्य के लिए नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता बधाई के पात्र है। जिनके प्रयास से जमानियां एक नए अध्याय से जुड़ गया है।उक्त अवसर पर संतोष पांडेय, सभासद राहुल वर्मा, संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *