रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का दो टुकड़ों में शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जमानियां (गाजीपुर)। दरौली और जमानियां स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 705 के 28/29 खंड पर सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेल ट्रैक के बीच लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का दो हिस्सों में कटा शव मिला।

सूचना मिलते ही दरौली स्टेशन से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव कमर के ऊपर और नीचे के हिस्सों में पूरी तरह विभाजित था। पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक के पास कोई पहचान संबंधी कागजात या सामान नहीं मिला।

कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *