सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

जमानियां (गाजीपुर)। लोदीपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निदेशक एस.पी. मौर्य एवं प्रिंसिपल एल.डी. जेना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई।

इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें संविधान के महत्व तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। प्रिंसिपल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में छात्रों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन छात्रों व शिक्षकों द्वारा राष्ट्र की एकता और प्रगति के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ के साथ हुआ। समारोह में स्कूल कोऑर्डिनेटर नफीस अंसारी, काउंसलर शबीना खान, विभिन्न हाउस हेड्स, फिजिकल एजुकेशन टीचर अजय शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *