रेल पटरी पर गर्दन रख किशोर ने की आत्महत्या

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मंगलवार की शाम 4:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब डाउन लाइन में रन थ्रू ट्रेन आते देख एक किशोर ने रेल पटरी पर गर्दन रख अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर किशोर की फ़ोटो शेयर होने पर उसकी पहचान चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा (14 वर्ष) के रूप में ग्रामीणों ने किया। स्टेशन की सूचना पर दिलदारनगर जीआरपी पहुंच शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विशाल विश्वकर्मा अप प्लेटफार्म पर अकेले बैठा था। डाउन लाइन में चंडीगढ़ पाटलिपुत्र ट्रेन को आता देख उसने डाउन लाइन के किमी संख्या 710/30 के पास पहुंच गर्दन को पटरी पर रख सो गया। जब तक लोग दौड़ते तब तक तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन उसके गर्दन व धड़ को अलग करते हुए आगे निकल गई। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

इधर लोगों ने सोशल मीडिया पर किशोर का फोटो डाल दिया। मौके पर जीआरपी पहुंची तब तक जिगना गांव से भी कुछ युवक पहुंच गए और शव की पहचान किये। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर कुछ देर बाद पहुंच गए। मृतक किशोर पांच भाई व दो बहन में सबसे छोटा था और कक्षा 9 वीं का छात्र था।

हालांकि इस घटना से परिजन भी हैरान है कि विशाल ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। दोपहर तक विशाल घर पर ही था। पुत्र के मौत की सूचना पाकर मां धनजीरा देवी घर पर रोने बिलखने लगी।

दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी अश्वनी पटेल ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त होने के बाद आवश्यक विधिक कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *