सुनील सिंह बने विशाल भारत संस्थान के प्रांतीय परिषद के वाइस चेयरमैन

गाजीपुर। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने जनपद गाजीपुर के समाजसेवी एवं सुभाषवादी सेवक सुनील कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संस्थान की प्रांतीय परिषद का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

संस्थान की ओर से बताया गया कि सुनील सिंह लंबे समय से सेवा कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य हिंदू–मुस्लिम एकता को मजबूत करना, समाज में संवाद बढ़ाना और सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रवादी विचारों का प्रसार करना है।

सुनील सिंह को विशेष रूप से यूपी के विभिन्न जनपदों में नेताजी के विचारों के जरिये राष्ट्रवाद के विस्तार, निराश्रित परिवारों को भूख से मुक्त कराने तथा गरीब बस्तियों में सेवा संकल्प को स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

संस्थान प्रत्येक बस्ती में दो “मददगार” नियुक्त करेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल सके। सुनील सिंह की नियुक्ति का पत्र राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। वाराणसी स्थित सुभाष भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने सुनील सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *