JEE मेन्स में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस. एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2026 के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के तीन छात्रों ने उल्लेखनीय एनटीए स्कोर प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र सोनू कुमार ने 99.28 एनटीए स्कोर हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं रितेश यादव ने 96.15 तथा अदिति चौबे ने 87 एनटीए स्कोर प्राप्त कर सफलता अर्जित की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सही दिशा, समर्पण और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों के परिश्रम व उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *