जमानियां (गाजीपुर)। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हेतिमपुर की कक्षा आठ की छात्रा कुमारी आशु को एक दिन के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा कस्बा बाजार का शाखा प्रबंधक बनाया गया।
शाखा प्रबंधक कृति श्रीवास्तव ने छात्रा आशु को अपने चेयर पर बैठाकर प्रतीकात्मक रूप से शाखा प्रबंधक बनाया और अपने कार्य एवं दायित्वों को बताया। शाखा प्रबंधक द्वारा बैंकिंग की एक एक बारीकियों को कस्तूरबा की छात्राओं को बताया। इस दौरान कस्तूरबा की छात्राएं काफी खुश नजर आईं और बैंकिंग के गुर सीखे। इस दौरान वार्डन अर्चना सिंह, प्रतिभा सिंह ब्लॉक अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ, मुस्कान, चांदनी इत्यादि छात्राएं उपस्थित रही।










