भदौरा और गहमर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बहाल, यात्रियों में खुशी की लहर

जमानियां (गाजीपुर)। कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों के ठहराव को एक बार फिर से शुरू करते हुए रेलवे ने गाजीपुर जनपद के भदौरा व गहमर स्टेशन पर कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बहाल कर दिया है तथा कुछ नई ट्रेनों के भी ठहराव की स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लंबे समय से ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस फैसले का स्वागत किया है। इससे अब लोगों को नजदीकी स्टेशनों से ही लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

भदौरा स्टेशन पर पंजाब मेल (13005/06) का ठहराव किया गया है।

13005 (अप) पंजाब मेल ट्रेन का ठहराव 7 अगस्त से होगा, जो सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी और 5:47 बजे रवाना होगी। 13006 (डाउन) ट्रेन शाम 7:00 बजे पहुंचेगी और 7:02 बजे चलेगी।

गहमर स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव:

1. 12435/36 जय नगर – आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस:

अप (12435) का ठहराव 8 अगस्त से, रात 8:14 बजे पहुंचेगी और 8:16 बजे रवाना होगी।

डाउन (12436) का ठहराव 10 अगस्त, सुबह 3:30 बजे, प्रस्थान 3:32 बजे।

2. 15623/24 कामख्या – जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

डाउन (15623) का ठहराव 14 अगस्त, रात 12:35 बजे, रवाना 12:37 बजे।

अप (15624) 9 अगस्त, दोपहर 3:08 बजे, प्रस्थान 3:10 बजे।

3. 20801 मगध एक्सप्रेस (इस्लामपुर-नई दिल्ली)

अप में ठहराव 6 अगस्त को, शाम 7:42 बजे, रवाना 7:44 बजे।

दिलदारनगर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे बोर्ड से इस संबंध में स्वीकृति मिली है तथा दानापुर कंट्रोल से इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *