इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट में एस एस देव पब्लिक स्कूल की कब्बडी टीम ने जीता सिल्वर मेडल

जमानियां (गाजीपुर)। गाजीपुर पब्लिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 में एस एस देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में हेतिमपुर एस एस देव स्कूल टीम के खिलाड़ियों ने कबड्डी में बेहतरीन रेड्स, स्मार्ट टैकल और मजबूत चेन फॉर्मेशन से विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर दी। टीम के उत्कृष्ट खिलाड़ी रंजीत यादव कक्षा 10 के छात्र को दमदार प्रदर्शन के लिए “बेस्ट डिफेंडर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कोच सानू सहित टीम की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क का बेहतरीन परिचय दिया है। हमारी ब्वॉयज कबड्डी टीम ने स्कूल की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

प्रधानाचार्या सुनिता कुशवाहा ने कहा कि छात्रों ने खेल भावना और समर्पण दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि छात्रों, कोच और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

इस आयोजन में विद्यालय के सहसंयोजक डॉ देवेंद्र वर्मा, सिद्धार्थ शंकर यादव, रूपा गुप्ता, शशि बाला देवी, गुलशन बानो, ब्रह्मदयाल, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *