उमरगंज के सोनू ने जापान में तकनीकी दक्षता का मनवाया लोहा

जमानियां (गाजीपुर)। जनपद के उमरगंज निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर सोनू सिंह ने जापान में हरियाणा टीम के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए  अपनी तकनीकी दक्षता का लोहा मनवा दिया है। जापान में ओसाका टेक्नोलॉजी एक्सपो 2025 में भारत की तकनीकी छवि को मजबूत किया है।

उमरगंज निवासी सोनू सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो हरियाणा टीम के साथ मिलकर जापान के ओसाका में आयोजित वीआर, एआर और एआई टेक्नोलॉजी एक्सपो 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एक्सपरिसेसियस कंपनी के माध्यम से हरियाणा टीम के साथ जापान में भारत के नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और डिजिटल भविष्य को विश्व के सामने प्रस्तुत किया।

हरियाणा पवेलियन ने भारतीय ग्रामीण संस्कृति, आधुनिक तकनीक और औद्योगिक विकास का अद्भुत संगम दिखाया।सोनू सिंह ने वी आर तकनीक का उपयोग करके जापानी और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक विविधता का शानदार वर्चुअल अनुभव कराया। पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भारत की संस्कृति और तकनीकी समृद्धि का अद्वितीय परिचय कराया।

हरियाणा टीम और एक्सपरिसेसियस कंपनी की टीम के इस प्रयास ने भारत की एकता, सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *