समाजसेवियों ने बांटी राहत सामग्री

जमानियां (गाजीपुर)। ताजपुर मांझा बाण में हुए अग्निकांड के पीड़ितों के बीच स्थानीय क्षेत्र के समाजसेवियों ने राहत सामग्री वितरित कर उन्हें राहत पहुँचाने का कार्य किया है।

बीते 7 मई को जमानियां कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव के बाण में हुई अग्निकांड में करीब 32 झोपड़ी के जलने से करीब 23 परिवार बेघर हो गये। साथ ही 30 मवेशियों की जल कर मौत हो गई थी, जो उनके जीवन यापन का साधन था। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों के गृहस्थी का सारा सामान भी जल कर राख हो गया और वह खुले आसमान के नीचे आ गये। यह देख क्षेत्रीय समाजसेवियों ने पीड़ित परिवारों की मदद का बीड़ा उठाया और आर्थिक सहयोग एकत्रित करने में जुट गये। जिसके क्रम में आज समाजसेवियों ने लोगों के सहयोग से प्राप्त धनराशि से तिरपाल, अन्न, आटा, चीनी, दाल आदि की व्यवस्था कर पीड़ित परिवारों के बीच वितरित किया और लोगों से अपील किया कि इन पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं और इनका यथासंभव मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *