जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बरुइन मोड़ के पास बुधवार की शाम उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिहार भेजे जा रहे गेहूं से लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मौके पर पुलिस और मंडी समिति के अधिकारियों को बुलाकर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसडीएम चौरसिया ने बताया कि यह गेहूं बिना किसी वैध प्रपत्र के ट्रैक्टर के माध्यम से बिहार भेजा जा रहा था। प्रशासन की यह कार्रवाई खाद्यान्नों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।










