जमानियां (गाजीपुर)। मत्स्य मंत्री संजय निषाद के निर्देश पर जबुरना ग्राम सभा के केशरूवा में मंगलवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में स्वास्थ्य, पशु , बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय केशरूवा के छात्र छात्राओं से मीड डे मील के बारे में एसडीएम ने जानकारी ली और छात्रों के जवाब को सुन संतुष्ट रही।
आयोजित चौपाल में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र ,राशन कार्ड, सोलर पैनल, विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन, मत्स्य पालन सहित अन्य योजनाओं के लिए लाभार्थियों ने आवेदन किया। साथ ही ग्राम 72 पशुओं का टीकाकरण तथा 80 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं जरूरी दवाओं का वितरण किया गया। गांव में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराया गया। 28 लोगों का नाम राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा नया कार्ड बनाए जाने हेतु आवेदन संग्रह किया गया।
उक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी द्वारा ग्राम के बच्चियों को निःशुल्क शिक्षा दीक्षा हेतु कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित किया गया। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लाभार्थियों के आवेदन की जांच कर उन्हें सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजना संचालित हो रही है। पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल सके उसके लिए ग्राम सचिव, लेखपाल व तहसील तथा ब्लॉक के अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करें तथा तय समय में पात्रों को योजना का लाभ दें। साथ ही अधिकारी गांवों का समय समय पर भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता करें और उनकी समस्याओं को दूर करें।
इस मौके पर तहसीलदार रामनरायन वर्मा, एडीओ उमेंद्र सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश, डॉ. अभिजीत, पूर्ति निरीक्षक राजकुमार, ग्राम प्रधान सरफराज खां, प्रधानाध्यापक इफ्तेखार खां व विनोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।










