जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभगार में मंगलवार की शाम तहसील के कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें एसडीएम अभिषेक कुमार को फूलमाला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर तहसील के कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई दी। वहीं नवागत एसडीएम ज्योति चौरसिया का कर्मचारियों ने स्वागत किया।
विदाई समारोह में एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि स्थानांतरण एक शासकीय प्रक्रिया है। जो सेवा अवधि में निरंतर चलता रहता है। यहां के तहसील कर्मियों का सहयोग व टीम भावना के साथ कार्य करना काफी सराहनीय रहा। इसी भरोसे पर जनता व सरकार के मंशानुरूप कार्य किया गया। आमजन की समस्याओं का निस्तारण व न्याय दिलाने का कार्य मेरी प्राथमिकता में रहा। यहां के कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकता।

समारोह के दौरान नवागत एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने व पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य करना मेरी पहली प्राथमिक होगी।
बता दें कि एसडीएम अभिषेक कुमार का स्थानांतरण न्यायिक एसडीएम कासिमाबाद तहसील के लिए हुआ है। और इसी पद से एसडीएम ज्योति चौरसिया को जमानियां तहसील की कमान सौंपी गई है।
इस मौके पर नायब तहसीलदार देवा कुमार, जितेंद्र कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, पूर्व प्रधान विजय यादव, दीनदयाल शर्मा, संदीप कुमार, अरुण कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।










