जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव से स्कूल के लिए निकली एक छात्रा के गायब होने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है।
हेतिमपुर निवासी एक पीड़ित पिता ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि बीते उसकी 15 वर्षीय पुत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा है। रोज की तरह बीते 3 नवंबर को सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए निकली जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जिससे हम सभी चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। सभी नाते रिश्तेदारी में खोजबीन की गई लेकिन उसका अब तक कुछ पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर उसकी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है।










