सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया प्री-दिवाली उत्सव

जमानियां (गाजीपुर)। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल लोदीपुर में शुक्रवार को प्री-दिवाली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगोली एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय की गैलरी बच्चों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोलियों और सजे हुए दीयों से जगमगा उठी। बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश मौर्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *