राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन कर समरसता का दिया संदेश

जमानियां (गाजीपुर)। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को नगर में पथ संचलन कर समरसता का संदेश दिया गया। इससे पूर्व स्वयं सेवकों को इस पर्व को मनाने के पीछे पौराणिक कथाओं को बताया गया। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों को स्वागत किया गया।

पांडेय मोड़ स्थित एक निजी आईटीआई स्कूल से रविवार को राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से पथ संचलन शुरू कर गोरवा मोहल्ला, बुद्धिपुर, दुर्गचौक, कंकड़वा घाट, हॉस्पिटल रोड होते हुए पुनः आईटीआई स्कूल पर पहुंच कर समाप्त हुआ। संघ के सह जिला कार्यवाहक विपिन कुमार ने बताया कि नया विक्रम संवत ही भारतीय नव वर्ष है।

बताते हैं कि भगवान ब्रह्मा ने इस दिन सृष्टि की रचना की। भगवान श्रीराम का इस दिन राज्य अभिषेक हुआ। आर्य समाज की स्थापना , सम्राट विक्रमादित्य का राज्य अभिषेक, संत झूलेलाल का अवतरण समेत कई ऐसे विषय हैं, जिनके तहत इसी दिवस भारतीय नववर्ष मनाया जाता है।

उन्होंने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक अनुशासन बनाना जरूरी है। पथ संचालन में शामिल स्वयं सेवकों का स्वागत किया गया।

इस मौके पर खंड संघ चालक वेदप्रकाश, नगर संघ चालक श्रीनिवास, कार्यवाह माधव, कुंदन, सागर, अवधेश, चंद्र मोहन, परीक्षित सिंह, गोविंद, शशिशेखर उपाध्याय आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे। अध्यक्षता मार्कण्डेय सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *