रेल यात्रियों को दी गयी साइबर अपराधों की जानकारी

दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं एक पर थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार की शाम रेल यात्रियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार अगर आप हो जाते हैं, तो बिल्कुल घबराएं नहीं। जितनी जल्दी हो सके 1930 पर शिकायत दर्ज करें। यदि ठगी की जानकारी वहां देंगे तो आपकी कॉल 1930 पर ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके बाद किस नंबर से साइबर अपराधी की कॉल आई और अपना बैंक खाता नंबर बताकर आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जितनी तेजी के साथ इस प्रक्रिया को अपनाएंगे, उतने ही कम समय में आपका पैसा साइबर अपराधी के पास तक जाने से बच जाएगा। जरा सी लापरवाही हुई और यदि बैंक से रकम निकल गई तो फिर उसे पाना आसान नहीं होगा। 

लोगों से अपील किया कि किसी लालच व भय में न पड़ें। साइबर अपराधियों से बचने के लिए आपको स्वयं ही जागरूक रहना होगा।जालसाज आपको लालच और डर से ही ठगते हैं। अगर आपने कुछ किया ही नहीं है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी पुलिसकर्मी आनलाइन गिरफ्तार नहीं कर सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके साथ साइबर अपराध हुआ है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस को शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *