सीडीओ की जांच में नप गयी कंपोजिट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या

गाज़ीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने गुरुवार को विकासखंड करंडा के कंपोजिट विद्यालय वीरापाह का स्थलीय निरीक्षक किया, निरिक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बाबत जानकारी ली एवं बच्चों की उपस्थिति पंजिका की जांच की।

फोटो परिचय : कंपोजिट विद्यालय वीरापाह का स्थलीय निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य

जांच के दौरान मामला प्रकाश में आया की विद्यालय में कुल 182 बच्चों का नामांकन किया गया था तथा उपस्थिति पंजिका में 143 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गयी थी। लेकिन जाँच के दौरान बच्चों की गणना करने पर विद्यालय में केवल 78 बच्चे ही मौजूद मिले। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय वीरापाह करंडा के प्रभारी प्रधानाचार्य बीना शर्मा को तत्काल निलंबित करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया।

इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी करंडा राघवेंद्र सिंह को कार्य में लापरवाही, समय समय पर विद्यालयों का निरिक्षण न किये जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर प्रतिकूल प्रवीष्टि का निर्देश दिया।
…………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *