महिला से मारपीट के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में एक महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में भैदपुर निवासिनी पीड़िता इंदु देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 2 मई 2025 की सुबह लगभग 10 बजे वह अपने घर के हैंडपम्प पर कपड़े धो रही थीं।। इसी दौरान गांव के ही अशोक बिन्द पुत्र वंशनरायण और वंदना देवी पत्नी अशोक बिन्द, एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *