बघरी नहर पुलिया के पास हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर)। बघरी नहर पुलिया के पास बीते बुद्धवार की रात हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर दो नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक बूढ़ाडीह गांव निवासी अमीत
कुमार यादव पुत्र रामप्यारे सिंह यादव ने तहरीर देकर बताया कि बीते 12 मार्च को सायं पाली में इण्टरमीडिएट अँगरेजी की परीक्षा की कापी राजकीय सिटी इण्टर कालेज गाजीपुर में जमा कर वापस लौट रहा था तभी बघरी गांव नहर पुलिया के पास रात करीब 9 बजे सायं को संजीत कुमार सैनी पुत्र प्रदीप कुमार सैनी व अभय उर्फ बबलू पुत्र विजय कुशवाहा और उनके साथ कुछ अज्ञात लोग विकास कुशवाहा, रीतिक कुशवाहा पुत्र रामधनी को मार रहे थे। उसी समय मैं भी वहां पहुंचा तो ये लोग मुझे व कार्तिक पुत्र जगदम्बा व दीपक तिवारी और विकास तिवारी को भी धार- दार हथियार से हमला कर दिये।

इलाज के लिए दीपक तिवारी व विकास तिवारी ऐबुलेंस से तथा विकास कुशवाहा व रीतिक कुशवाहा प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पाताल गये। मेरा उपचार पीएचसी पर किया गया।

इसे लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने संजीत कुमार सैनी, अभय उर्फ बबलू सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *