जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बेटाबर कला गांव निवासी वांछित वारंटी दिलीप वर्मा को सुबह उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।
उप निरीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि मारपीट व धमकी के मामले में दर्ज मुकदमें में बेटाबर कला गांव निवासी दिलीप वर्मा को गिरफ्तार किया गया। वांछित वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।










