दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार को जेसीबी से बाउंड्रीवाल गिराने के मामले में नामजद दो अभियुक्त सब्बीर उर्फ टेल्हू व वाहिद निवासी कस्बा बाजार कसाई मोहल्ला को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।

कोतवाल राम साजन नागर ने बताया कि जेसीबी से बाउंड्रीवाल गिराने के मामले में नामजद वांछित अभियुक्तों को बब्बनपुर मोड़ कस्बा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *