जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान 45 पाउच देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हेतिमपुर एनएच-24 सड़क पुलिया के पास स्थित एक निजी स्कूल के समीप से युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से ब्लू लाइम ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान सरविंद उर्फ सोहन यादव पुत्र सुभाष यादव, निवासी लमुई, जमानियां के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।










