फ्लाइंग स्क्वाड मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने चार पहिया वाहनों की ली तलाशी

जमानियां (गाजीपुर)। लोक सभा चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस व अन्य टीमें सक्रिय हो गई है।जिसके क्रम में जमानियां स्टेशन क्षेत्र के बड़ेसर नहर पुलिया के पास रविवार की शाम को राजीव कुमार सिंह फ्लाइंग स्क्वाड मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस संग वाहनों की सघन तलाशी ली।

इस दौरान दर्जनों चार पहिया कार आदि वाहनो की तलाशी ली गयी, जिसमें कुछ भी नहीं मिला। फ्लाइंग स्क्वाड मजिस्ट्रेट ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के पालन के क्रम में वाहनों की चेकिंग की गई है। एनएच 24 से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों को रोक कर वाहनों के दरवाजे खोलकर गहनता से नगदी, शराब, असलहा आदि प्रतिबंधित वस्तुओं का निरीक्षण किया। उड़न दस्ता टीम क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगातार जांच में लगी है। ताकि कोई नगदी सहित अन्य प्रतिबंधित समान न ले जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *