मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर बुधवार की शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने किया।

बैठक में नगर व क्षेत्र के ताजियेदारों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान ताजिया जुलूसों के मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम व अन्य समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और यथाशीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

नायब तहसीलदार ने कहा कि मोहर्रम का पर्व गम और शांति का प्रतीक है। इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वहीं अधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें, ताकि पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके।

उक्त मौके पर नगर पालिका ईओ संतोष कुमार, जेई इंद्रजीत पटेल, शंकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार, अकील अज़हर, अनिल यादव, मुन्ना गुप्ता, सैयद साहब अहमद, अनवर अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *