जमानियां (गाजीपुर)। अपराध और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार को करमहरी गांव स्थित सिद्धनाथ मंदिर के पास से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मंदिर के पास पहुंच कर एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम प्रदीप यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम कोटिया धरम्मरपुर करंडा गाजीपुर बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक पिस्टल तथा दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।










