विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका जमानियां ने पौधरोपण कर  दिया संदेश

जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका प्रशासन ने बुद्धवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार व चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने सभासदों के साथ नगर पालिका कार्यालय के पूर्वी तरफ पौधारोपण किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज जिस प्रकार से हीट वेव और हीट स्ट्रोक का दौर चल रहा है, वह कहीं न कहीं भविष्य में जनहानि के भारी संकेत हैं। जिससे निपटने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा अपने आस पास पेड़ पौधे लगाने होंगे।

अधिशासी अधिकारी ने संतोष कुमार ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए हमें सचेत होकर पौधारोपण करना होगा। जिससे कि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। आधुनिकता के दौर में जिस प्रकार से पेड़ों की संख्या कम हो रही है, यह बेहद चिंता का विषय है। जिसके कारण धरती का तापमान दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे बचने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने होंगे।

उक्त मौके पर विजय शंकर राय उर्फ पप्पू, सभासद रोहित शर्मा, राहुल वर्मा, एनाम राईनी, मुन्ना गुप्ता, उमराव यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *