दिलदारनगर (गाजीपुर)। अघोर सेवा मण्डल गिरनार आश्रम द्वारा रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस आश्रम परिसर में पूजन अर्चन कर मनाया गया। इस मौके पर आश्रम की ओर से नगर के विभिन्न मंदिर, मस्जिदों व गुरुद्वारा में झाड़ू, अगरबत्ती माचिस व अघोर साहित्य वितरित किया गया।

इससे पूर्व गिरनार आश्रम परिसर में लघु गोष्ठी का आयोजन कर अघोरेश्वर भगवान राम द्वारा स्थापित श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया तथा लोगों ने विचार व्यक्त किया। आश्रम के साधु ओम राम जी ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बाबा भगवान राम ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। इसलिए बाबा के द्वारा चलाये गए सेवा कार्यक्रम में सभी की भागीदारी होनी चाहिए।
उक्त मौके पर बालेश्वर यादव, कमला, सुनील कुमार, मान सिंह, मनोज, किशन आदि लोग रहे।










