ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जमानियां (गाजीपुर)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रामलीला मैदान में मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें नगर एवं ब्लाक कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात बाढ़ ग्रस्त इलाकें में राहत सामाग्री वितरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने तहसील प्रशासन से बाढ़ग्रस्त इलाके में पर्याप्त राहत सामाग्री मुहैया कराने की मांग की। नव नियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को मिशन 2027 को ध्यान में रखकर पार्टी हित में कार्य करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर जीउत खरवार, अरविंद कुमार मौर्य, राजेश गुप्ता , जावेद, विनोद सिंह, रूद्र तिवारी, कमला यादव, सलीम, इस्तियाक आदि लोग रहे। संचालन कुंदन खरवार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *