नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय का हुआ जोरदार स्वागत

जमानिया (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय का जमानियां विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर स्थानीय नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही बने रहेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा में किसी भी कार्यकर्ता का शोषण नहीं होगा और पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी।

फोटो: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बुले देकर सम्मानित करते जमानियां चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता

स्वागत समारोह की कड़ी में आज सुबह 10:00 बजे भदौरा मंडल में, दोपहर 12:00 बजे दिलदारनगर मंडल में, दोपहर 2:00 बजे जमानिया दक्षिणी मंडल में तथा दोपहर 3:00 बजे जमानियां नगर क्षेत्र में व शाम 4:00 बजे जमानियां उत्तरी मंडल में कार्यकर्ताओं द्बारा स्वागत किया गया।

प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का गुलदस्तों और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। नए जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अंत में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जमानियां नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, भदौरा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, दिलदारनगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य, जमानिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद, जमानिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी, जिला प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता, संतोष पांडेय और मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *